Trump का असली मकसद आया सामने!, Venezuela से 50 मिलियन बैरल तेल सीधा पहुंचेगा US

Venezuela Crisis: वेनेजुएला पर अट्रैक और उसके राष्ट्रपति को बंधी बनाने के बाद अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा ऐलान किया है। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल में उन्होंने बताया कि अमेरिका को वेनेजुएला की अंतरिम सरकार अमेरिका को 30 से 50 मिलियन बैरल उच्च गुणवत्ता वाला तेल बेचेगी। ट्रंप ने बताया कि बाजार मूल्य पर ही ये तेज अमेरिका को बेजा जाएगा।
असली मकसद आया सामने!, वेनेजुएला से 50 मिलियन बैरल तेल सीधा पहुंचेगा US
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इस तेल से मिलने वाली रकम दोनों देशों के लोगों के हित के लिए इस्तेमाल की जाएगी। इस राशि का कंट्रोल उनके पास रहेगा। ट्रंप ने ये भी कहा कि न्होंने ऊर्जा सचिव क्रिस राइट को इस योजना को तुरंत ही लागू करने के आदेश दे दिए हैं। भंडारण जहाजों की मदद से तेल सीधा अमेरिका के अनलोडिंग डॉक और बंदरगाहों तक पहुंचेगा।
वेनेजुएला के तेल सौदे के लिए होगी बैठक
इसी बीच व्हाइट हाउस ने भी जानकारी दी है। बताया गया कि शुक्रवार को ओवल ऑफिस में वेनेजुएला से जुड़े तेल कारोबार को लेकर अहम बैठक होगी। जिसमें एक्सॉन, शेवरॉन और कोनोकॉफिलिप्स जैसी बड़ी अमेरिकी तेल कंपनियों के शामिल होने के आसार है। कहा जा रहा है कि इस बैठक में वेनेजुएला के तेल सौदे और आगे की रणनीति में चर्चा की जाएगी।