highlightInternational News

Trump के करीबी चार्ली कर्क की गोली मारकर हत्या, जानें कौन थे Charlie Kirk

Trump Ally Charlie Kirk Shot Dead: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी चार्ली किर्क की हत्या कर दी गई। एक सार्वजनिक कार्यक्रम में राइट विंग नेता टर्निंग पॉइंट यूएसए के मुखिया चार्ली किर्क को गोली मार दी गई है। दरअसल ये घटना 10 सितंबर 2025 को यूटा वैली यूनिवर्सिटी में हुई।

यहां पर एक आउटडोर इवेंट में चार्ली ने शिरकत की। उनकी हत्या से अमेरिका में हड़कंप मच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के लिए एक झटका माना जा रहा है। वो ट्रंप के बेहद करीबी सहयोगी थे। उनकी इलेक्शन के दौरान युवा मतदाताओं को प्रभावित करने में काफी अहम भूमिका रही थी। साथ ही ट्रंप की जीत में भी उनका काफी रोल था। फिलहाल एफबीआई ने संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है।

ट्रंप के करीबी चार्ली कर्क की गोली मारकर हत्या Charlie Kirk Shot Dead

बता दें कि अमेरिकी दक्षिणपंथी राजनीतिक कार्यकर्ता चार्ली किर्क उन प्रभावशाली लोगों में शुमार है जिन्होंने रिपब्लिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एजेंडे को आगे बढ़ाया। साथ ही युवाओं को प्रेरित भी किया।

चार्ली किर्क इलिनोइस के रहने वाले है। 18 साल की उम्र में उन्होंने राइट विंग छात्र समूह टर्निंग पॉइंट यूएसए को को-फाउंड किया। एक विदेशी भाषण दौरे से वो बुधवार को अमेरिका लौटे थे कि उनकी हत्या कर दी गई। बता दें कि वो महज 31 साल के थे।

कैसे हुई हत्या?

यूटा के ओरेम स्थित यूटा वैली विश्वविद्यालय परिसर में चार्ली किर्क भीड़ को संबोधित कर रहे थे। तभी अचानक से उनके गर्दन में गोली लगी। जिससे वो कुर्सी से गिर पड़े। गोली लगने के बाद तुरंत ही चार्ली किर्क को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

चार्ली किर्क कौन थे? Who is Charlie Kirk

प्रमुख राइट विंग कार्यकर्ता 31 साल चार्ली किर्क डोनाल्ड ट्रंप के प्रबल समर्थक थे। साल 2024 के चुनाव में वो ट्रंप की टीम में शामिल थे। किर्क इजरायल को भी समर्थन करते थे। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने तो उन्हें ‘इजरायल का शेर-दिल दोस्त’ भी कह डाला था। अपने पीछे किर्क पत्नी एरिका और दो बच्चों को छोड़ गए हैं।

बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उनके 5.3 मिलियन फॉलोअर्स थे। उनका एक रेडियो कार्यक्रम ‘द चार्ली किर्क शो’ भी था। इस पॉडकास्ट के लिए हर महीने 5,00,000 से ज़्यादा श्रोता आते थे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button