Big NewsNainital News

ट्रक यूनियन की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, कुमाऊं में थमे दो हजार ट्रकों के पहिये

कुमांऊ में ट्रक के पहिए मंगलवार से थम गए हैं। बता दें आज से देवभूमि ट्रक ऑनर्स वेलफेयर महासंघ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है।

ट्रांसपोटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

ओवरलोडिंग पर कार्रवाई समेत कई मांगों को लेकर कुमाऊं में ट्रकों का चक्का जाम शुरू हो गया है। देवभूमि ट्रक ऑनर्स वेलफेयर महासंघ से जुड़े ट्रांसपोटरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।

ट्रक यूनियन की हड़ताल से सप्लाई थप

महासंघ के अध्यक्ष राकेश जोशी ने बताया कि हल्द्वानी से रोजाना करीब दो सौ ट्रक अल्मोड़ा, रानीखेत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ आदि क्षेत्रों में सब्जी, राशन, ईट, सीमेंट आदि सामान लेकर पहाड़ और अन्य क्षेत्रों में जाते हैं। जिनकी सप्लाई बंद हो जाएगी। केवल दूध, गैस, पेट्रोल, डीजल की सप्लाई जारी रहेगी।

हड़ताल पर रहेंगे दो हजार ट्रक स्वामी

बता दें करीब दो हजार ट्रक स्वामी हड़ताल पर रहेंगे। ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि शासन प्रशासन से कई बार वार्ता के बाद भी उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक वह हड़ताल जारी रखेंगे। ट्रकों की हड़ताल से पहाड़ों पर खाद्यान्न सहित कई चीज़ों का संकट गहरा सकता है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें