Big NewsDehradun News
सेब से लदा ट्रक पलटने से हुआ हादसा, चालक की मौके पर ही मौत

देहरादून में कोटि इछाड़ी डैम के पास सेब से लदा एक महिंद्रा पिकअप के पलटने से हादसा हो गया। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
सेब से लदा ट्रक पलटने से हुआ हादसा
देहरादून के कोटि इछाड़ी डैम के पास महिंद्रा पिकअप पलटने से हादसा हो गया। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ ने चालक के शव को बरामद कर लिया है।

हिमाचल प्रदेश से सेब लेकर सहारनपुर मंडी जा रहा था ट्रक
मिली जानकारी के मुताबिक सेब से लदा ट्रक नेरवा हिमाचल प्रदेश से सहारनपुर मंडी जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही ये दुर्घना का शिकार हो गया।

पिकअप में एक ही व्यक्ति सवार था जो कि वाहन को चला रहा था। चालक की वाहन के नीचे दबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सुधीर पुत्र भगत सिंह के रूप में हुई है। जो कि हिमाचल प्रदेश का रहने वाला था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।