Healthhighlight

फटे होठों से है परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, पाएं सॉफ्ट और गुलाबी होंठ

मौसम बदलने पर हमारी सेहत और त्वचा पर कई प्रकार की समस्याएं शुरू हो जाती है। गर्मी का मौसम आने से लोगों में अक्सर डिहाइड्रेशन यानी पानी की कमी हो जाती है। डिहाइड्रेशन की वजह से त्वचा में कई प्रकार की समस्यांए होती है। जिनमें से एक समस्या है फटे होंठ।

अक्सर लोगों को होंठ फटने की समस्या सर्दियों में होती है। पर कई बार होंठ गर्मियों में भी फट जाते हैं। तो ऐसा क्या करें जिससे आपको फटे होंठ की समस्या से निजात मिल जाए। चलिए जानते हैं कुछ घरेलू उपाय जिनसे आपके होंठ बिलकुल मुलायम हो जाएंगे।

नारियल का तेल है लाभदायी

नारियल का तेल काफी समस्याओं के लिए लाभदायक होता है। उन्ही में से एक है फटे होंठ। अगर आपको फटे होंठ से निजात पाना है तो आप रोजाना नारियल का तेल लगाए।नारियल तेल में फैटी एसिड मौजूद होता है। जो त्वचा पर मॉश्चराइजर का काम करता है। आप नारियल तेल को रोजाना अपने होठों में लगाए। इससे जल्द ही आपको फटे होठों से छुटकारा मिल जाएगा।

होठों पर लगाए शहद

शहद सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद है। अगर आप फटे होंठ की समस्या से जूझ रहे हैं तो शहद के इस्तेमाल से आप को फर्क महसूस हो जाएगा। शहद को आप पेट्रोलियम जेली में मिलाकर होठों पर लगाए। इसे लगाने से आपके होंठ मुलायम हो जाएंगे।

खीरे के रस से मिलेगा फायदा

डिहाइड्रेशन से बचने के लिए लोग अक्सर गर्मियों में खीरा खाते हैं। खीरा त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। फटे होंठ के लिए आप खीरे का रस निकालकर 10 से 15 मिनट के लिए अपने होठों पर लगाए। इसे लगाने से आप अपने होठों में जल्द ही फर्क महसूस करने लगेंगे।

देसी घी है बहुत फायदेमंद

देसी घी खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है। इसे आप खाने के अलावा त्वचा पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। खासकर तब जब आप फटे होंठ की समस्या से जूझ रहे हो। देसी घी को आप प्रतिदिन रात को सोते समय होठों पर लगाएं। इससे आपको फटे होठों की समस्या से जल्द ही छुटकारा मिल जाएगा।

DISCLAIMER: इस आर्टिकल में बताई गई सलाह समान्य सूचना के लिए हैं। यह सलाह और सुझाव किसी भी चिकित्सीय सलाह का दावा नहीं करता है। इन सुझावों को मानने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button