UttarakhandBig NewsNainital News

नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर पत्थर से कुचला, इस हालत में मिली

हल्द्वानी से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। नाकाम होने पर दरिंदे ने किशोरी का सिर कई बार पत्थर से कुचल दिया। इतना ही नहीं आरोपित ने पत्थर से वार कर नाबालिग का जबड़ा बुरी तरह तोड़ दिया। जिसके बाद आरोपित किशोरी को मृत समझकर फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

पिता के लिए खाना लेकर निकली थी किशोरी

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति के घर का निर्माण कार्य चल रहा है। मंगलवार सुबह व्यक्ति गौला नदी से रेता निकालने गया था। व्यक्ति को वहां से लौटने में देरी हो गई। व्यक्ति की पत्नी ने अपनी 12 साल की बेटी को पिता के लिए खाना लेकर भेजा।

बताया जा रहा है किशोरी घर से तो निकली लेकिन पिता तक नहीं पहुंची। किशोरी के पिता जब घर पहुंचे और उसकी पत्नी ने बेटी के बारे में पूछा तो वो आनन-फानन में अपनी बेटी की तलाश के लिए निकल गए।

दरिंदे ने किया किशोरी को बुरी तरह घायल

किशोरी के पिता जैसे ही गौला नदी के पास पहुंचे। नदी किनारे जंगल के पास बकरी चरा रहे दंपति ने बताया कि एक लड़की लहूलुहान हालत में झाड़ियों में पड़ी हुई है। जिसे पुलिस सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय लेकर गई है। अस्पताल में चिकित्सकों की टीम ने लड़की का परीक्षण किया तो पता चला कि पत्थर से किशोरी के चेहरे पर वार किया गया है जिससे उसका जबड़ा टूट गया है। हालांकि किशोरी की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

लहूलुहान हालत में किशोरी लगा रही थी मदद की गुहार

मामले को लेकर जब पुलिस ने दंपति से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वो दोनों वहां पर बकरियां चराने गए थे। इस दौरान महिला ने अपनी बकरियों को आवाज दी तो वहां से किशोरी मदद के लिए आवाज लगा रही थी। महिला ने बताया इसके बाद वो जंगल की तरफ चली गई। इस दौरान जंगल के किनारे झाड़ियों से किशोरी मदद के लिए चिल्ला रही थी।

पुलिस जांच में जुटी

दंपति ने वहां से गुजर रहे युवकों से मदद मांगी। युवकों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मांमले को लेकर नैनीताल के एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि बालिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर डॉग स्क्वाॅयड को भेजा गया है। साथ ही सीओ को पूरे मामले की गहन छानबीन के लिए कहा है। आरोपित को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें