Big NewsDehradun News

कार और बाइक सवार की जबरदस्त भिड़ंत, युवक की दर्दनाक मौत, अन्य घायल

देहरादून से हादसे की खबर सामने आ रही है। आईएमए के मुख्य गेट के पास प्रेमनगर की ओर से आती कार और बाइक सवार युवक की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि अन्य युवक घायल बताया जा रहा है।

कार और बाइक सवार की जोरदार भिड़ंत

हादसा रविवार सुबह का बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक IMA के मुख्य गेट के पास प्रेमनगर की ओर से आ रही कार और विपरीत दिशा से आ रही बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक बुरी तरह घायल हो गए।

घायलों को आसपास के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य युवक की हालत गंभीर देख उसे दून हॉस्पिटल रेफर कर दिया।

बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

मृतक की पहचान मोहित (31) पुत्र सुखपाल निवासी सहारनपुर के रूप में हुई। जबकि मोनू (28) पुत्र सलेक चंद्र निवासी सहारनपुर का उपचार चल रहा है। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें