Big NewsUttarakhand

नेपाल जाने वाले यात्री दें ध्यान, 200 व 500 के भारतीय नोट चलन से हुए बाहर

भारत और नेपाल के बीच रोटी-बेटी का नाता है। नेपाल से बहुत से नगरिक भारत में काम करने के लिए आते हैं तो कई यात्री नेपाल घूमने जाते हैं। लेकिन अगर आप नेपाल जा रहे हैं तो केवल 100 रूपए के नोट या इस से छोटे नोट लेकर ही जा सकते हैं।

नेपाल में 200 व 500 के भारतीय नोट चलन से हुए बाहर

नेपाल ने 200, 500 के भारतीय नोटों को चलन से बाहर कर दिया है। अब नेपाल में केवल भारत का केवल 100 रुपए और उस से कम के नोट चल पाएंगे। अगर आप नेपाल घूमने के लिए जा रहे हैं तो वहां 100 रुपये और उससे कम के नोट ले जाकर ही सामान की खरीदारी कर पाएंगे। इसके साथ ही भारतीय नागरिक नेपाल में प्रवेश करते समय पांच हजार से ज्यादा की धनराशि अपने साथ नगद नहीं ले जा सकते।

नेपाली नागरिकों को भई देना होगा धनराशि का रिकॉर्ड

सिर्फ भारतीय नागरिकों के लिए ही नहीं बल्कि नेपाली नागरिकों के लिए भी नियम बनाया गया है। भारत से स्वदेश लौटते समय नेपाल नागरिकों को अपने साथ ले जाई जा रही धनराशि का भंसार कार्यालय में रिकॉर्ड देना होगा। नेपाल के राष्ट्रीय बैंक के नए आदेश के बाद । नेपाल-भारत के खुले व्यापारिक संबंधों पर काफी असर पड़ रहा है।

नेपाल राष्ट्रीय बैंक ने जारी किए आदेश

बता दें कि ये आदेश नेपाल राष्ट्रीय बैंक ने जारी किए हैं। नेपाल राष्ट्रीय बैंक ने अपने यहां नोटिफिकेशन जारी कर कहा है कि भारत के 100 से ज्यादा के नोट से वहां कारोबार नहीं होगा। इसके साथ ही अब नेपाल जाने पर अपने साथ निर्धारित धनराशि ले जाने पर भी सीमा शुल्क देना होगा। बता दें कि नेपाल के राष्ट्रीय बैंक ने ये भी जानकारी दी है कि जो लोग भारत जा रहे उन्हें बैंकों और वित्तीय संस्थानों से 25 हजार तक और चिकित्सा उपचार तक 50 हजार का लाभ मिल सकता है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें