HighlightUttarakhand

आज से परिवहन निगम कर्मियों की हड़ताल, 200 बसों के फेरे स्थगित, लोग परेशान

उत्तराखंड में आज से परिवहन निगम कर्मियों की हड़ताल शुरू हो गई है। परिवहन निगम के तीन संगठनों के संयुक्त मोर्चा का रोडवेज के 13 मार्गों पर निजी बसों को परमिट देने के विरोध में कार्य बहिष्कार किया है। परिवहन निगम कर्मियों ने चेतावनी दी है कि अगर अफसरों से वार्ता असफल होती है तो वो चक्का जाम करेंगे।

आज से परिवहन निगम कर्मियों की हड़ताल

रोडवेज के 13 मार्गों पर निजी बसों को परमिट देने के विरोध में आज से परिवहन निगम कर्मियों की हड़ताल शुरू हो गई है। बता दें कि उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने इन 13 मार्गों पर निजी सवारी वाहनों के संचालन के विरोध में दो दिन 23 और 24 अक्टूबर को कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।

हड़ताल के चलते 200 बसों के फेरे स्थगित

उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की हड़ताल के चलते रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित रहा। सुबह से ही हल्द्वानी से पहाड़ों को जाने वाले लोग परेशान रहे। जबकि शहरी इलाकों के लिए भी केवल 20 प्रतिशत बसों का भी संचालन किया गया। हड़ताल के कारण लोग परेशान हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें