HighlightDehradun News

ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड को मिली कैबिनेट की मंजूरी, ट्रांसजेंडर समुदाय ने धामी सरकार का किया आभार व्यक्त

उत्तराखंड में ट्रांसजेंडरों के कल्याण को लेकर बड़ा फैसला लिया गया। कैबिनेट ने ट्रांसजेंडर पर्सनल कल्याण बोर्ड को मंजूरी दे दी है। जिस से ट्रांसजेंडर समुदाय में खुशी की लहर है। उन्होंने धामी सरकार का आभार व्यक्त किया है।

ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड को मिली कैबिनेट की मंजूरी

उत्तराखंड सरकार ने समाज के एक ऐसे तबके के लिए धामी सरकार ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। जिसकी अब हर ओर चर्चा हो रही है। आपको बता दे बीते कुछ दिन पहले धामी कैबिनेट मे ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों के भविष्य के लिए ट्रांसजेंडर पर्सनल कल्याण बोर्ड को कैबिनेट ने मंजूरी देदी है। ट्रांसजेंडर समुदाय के कल्याण के लिए ये बोर्ड की अहम भूमिका निभाएगा।

ट्रांसजेंडर समुदाय ने धामी सरकार का किया आभार व्यक्त

धामी सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए अदिति शर्मा जो एक ट्रांसजेंडर हैं उन्होंने धामी सरकार का बहुत धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा की प्रदेश की सरकार ने हमारे हित मे फैसला लिया है इसकी खुशी है। हालांकि ये बहुत पहले किया जाना चाहिए था मगर पहले की सरकारों ने हम पर ध्यान नहीं दिया। ये हमारे ट्रांसजेंडर समुदाय को आगे बढ़ाने में और जीवन जीने मे लाभकारी सिद्ध होगा।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें