Big NewsUttarakhand

अब राज्य में IPS अधिकारियों के बंपर तबादले, DGP के कामकाज में भी फेरबदल, यहां के SSP बदले गए

उत्तराखंड में IPS अधिकारियों के बंपर तबादले हुए हैं। कल ही सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों के तबादले किए थे। अब आज पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

आला अधिकारियों के कामकाज में भी बदलाव

सरकार ने पुलिस अधिकारियों के कामकाज में बदलाव किया है। इस संबंध में आदेश जारी हो गया है। डीजीपी अभिनव कुमार से अपर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना का प्रभार वापस ले लिया है। अब उन्हे अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था का जिम्मा सौंपा गया है। ये अभी तक एपी अंशुमान देख रहे थे। एपी अंशुमान को अपर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना बनाया गया है। वहीं तेज तर्रार पुलिस अधिकारी अरुण मोहन जोशी को पुलिस महानिरिक्षक पीएसी – एटीसी से हटा कर पुलिस महानिरीक्षक यातायात बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हे चार धाम यात्रा प्रबंधन पुलिस महानिरीक्षक का कामकाज भी सौंपा गया है।

यहां के SSP भी बदले गए

शासन ने उधम सिंह नगर के एसएसपी मंजूनाथ टीसी को हटा दिया है। अब मणिकांत मिश्र को एसएसपी उधम सिंह नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। टिहरी के एसएसपी नवनीत सिंह को भी हटा दिया गया है। नवनीत सिंह की जगह अब आयुष अग्रवाल टिहरी के एसएसपी होंगे। नवनीत सिंह को एसटीएफ का एसएसपी बनाया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें