Big NewsHaridwar NewsUttarakhand

लक्सर: गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से एक युवती की दर्दनाक मौत, छह लोग घायल

हरिद्वार जनपद के लक्सर के बुक्कनपुर गांव मे एक गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से एक युवती की मौके पर मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल बताए जा रहे हैं।

एक की मौत अन्य घायल

जानकारी के अनुसार ट्रेक्टर ट्राली गन्ने से भरी हुई बुक्कनपुर गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के दौरान आठ लोग ट्राली पर ही सवार थे। हादसे में बेबी (28) युवती की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसे इलाज के लिए जॉलीग्रांट के हिमालयन अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

हादसे की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए लक्सर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

परिजनों में कोहराम

जानकारी के मुताबिक कुछ घायलों को परिजनों ने लक्सर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। वही पुलिस ने मृतक युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। बता दें घटना के बाद से ही मृतक और घायलों के परिजनों में कोहराम मचा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें