UttarakhandBig NewsUttarkashi News
यमुनोत्री हाईवे में हुआ दर्दनाक हादसा, यात्रियों से भरी बस पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, कई घायल

यमुनोत्री हाईवे डाबरकोट स्लाइड्स जोन के पास यात्रियों से भरी बस में पहाड़ी से भारी भरकम बोल्डर खिड़की तोड़कर अंदर आ गिरा। जिससे एक यात्री की मौत हो गई। जबकि कई घायल बताये जा रहे हैं।
यात्रियों से भरी बस पर गिरा बोल्डर
बता दें भारी बारिश के चलते हाईवे पर आवाजाही मुश्किल हो गई हैं। हादसा बुधवार सुबह का बताया जा रहा है। आज सुबह ही ओजरी डाबरकोट में वाहनों की आवाजाही शुरू हुई थी। उसके कुछ ही देर बाद दर्दनाक हादसा हो गया।
हादसे में एक यात्री की मौत
मृतक यात्री की पहचान पायल (30) हैदराबाद के रूप में हुई है। जबकि कृष्णा (20) मुम्बई की हालत गंभीर बनी हुई है। बस मैं बैठे कई अन्य यात्रियों को भी चोट आई है। घायल यात्रियों को उपचार के लिए बडकोट सीएचसी लाया जा रहा है।घटना के बाद पुलिस ने दोनों ओर वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया है।