Big NewsNational

हाईवे पर दर्दनाक हादसा, वैन ने 17 महिलाओं को कुचला, 5 की मौत

accident
concept

महाराष्ट्र के पुणे-नासिक हाईवे पर वैन ने 17 महिलाओं को कुचल दिया। उनमे से 5 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। 12 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। घटना सोमवार देर रात पुणे से 50 किमी. दूर शिरोली गांव के पास की है।

अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार सभी महिलाएं रसोइया का काम करती हैं। सोमवार की रात विवाह कार्यक्रम से अपना काम खत्म कर घर लौट रही थीं। पुणे की बस से खरपुड़ी फाटा पर उतरी थीं। इसी दौरान सड़क पार करते समय हादसा हुआ। पुणे की तरफ से आ रही तेज रफ्तार वैन ने ने महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी।

वैन को छोड़कर फरार हुआ चालक

घटना के बाद महिलाओं को कुचलने के बाद वाहन चालक सड़क के डिवाइडर को तोड़कर वैन लेकर फरार हो गया। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें