Big NewsUdham Singh Nagar News

यूएस नगर में हुआ दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत

उधम सिंह नगर में दर्दनाक हादसा हो गया। सितारगंज में टीमा मार्ग पर कार और बाइक की टक्कर हो गई। इस टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

उधम सिंह नगर के सितारगंज में दर्दनाक हादसा हो गया। सितारगंज के टीमा मार्ग पर एक कार और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको हायर सेंटर रेफर किया गया है।

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। जिसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक विडौरी गांव निवासी बलजिंदर सिंह और गुरचरण सिंह बाइक पर सवार थे।

इसी बीच कार से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन बलजिंदर ने रास्ते में दम तोड़ दिया था। जबकि गुरचरण की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सिडकुल की फैक्टरी में करते थे मजदूरी

मिली जानकारी के मुताबिक दोनों सिडकुल की एक फैक्टरी में मजदूरी करते थे। बलजिंदर व गुरचरण दोनों एक साथ ही आते-जाते थे। मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। मृतक बलजिंदर दो भाइयों में बड़ा था। बड़े बेटे की मोत से घर में मातम पसरा हुआ है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें