UttarakhandBig NewsUdham Singh Nagar News

सिडकुल की फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा, लिफ्ट में गर्दन फंसने से युवक की मौत

सिडकुल की फैक्ट्री में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में श्रमिक की गर्दन माल ढोने वाली लिफ्ट में फंस गई। जिस वजह से युवक की मौत हो गई। घटना के बाद से ही फैक्ट्री के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है।

फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा

घटना बुधवार सुबह नौ बजे के आसपास की है। मृतक युवक की पहचान राहुल (30) पुत्र शेर सिंह रामपुर यूपी के रूप में हुई। राहुल सिडकुल की डॉल्फिन फैक्ट्री की वेंडर पीपी ऑटो इनोवेटर्स में काम करता था। सुबह वो फैक्ट्री में काम कर रहा था। करीब नौ बजे के आसपास राहुल सामान ढोने वाली लिफ्ट पर लोडिंग कर रहा था तभी ये हादसा हो गया।

लिफ्ट में गर्दन फंसने से श्रमिक की मौत

बताया जा रहा है कि राहुल लिफ्ट में बैठ गया और अंदर फंस गया। उसकी गर्दन फंसने से मौके में ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर सिडकुल चौकी इंचार्ज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

घटना के बाद अन्य कर्मचारियों में आक्रोश देखने को मिला। किसी तरह पुलिसकर्मियों ने कर्मचारियों को शांत करवाया। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें