Big NewsMussoorie News

Mussoorie news: मसूरी में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, मौके पर मौत

Mussoorie news: मसूरी से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। कोल्हूखेत के पास अज्ञात वाहन ने युवक को तकार मार दी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला

हादसा गुरुवार का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक सुबह मसूरी कोल्हुखेत के पास एक युवक अपना दोपहिया वाहन खड़ा कर सोचालय जा रहा था। तभी सामने से आ रहे अज्ञात वाहन युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

शव को कब्जे में लिया

घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की पहचान रितिक पुत्र राजेश निवासी देहरादून के रूप में हुई है।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक युवक मसूरी से देहरादून की और जा रहा था। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें