Big NewsDehradun News

चकराता में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन, तीन की मौत

देहरादून के चकराता से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक बुलेरो वाहन टिकरी तहसील चौपाल हिमाचल प्रदेश से विकासनगर की ओर आ रहा था। तभी वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन

हादसा शनिवार को चकराता क्षेत्र अंतर्गत मीनस के पास का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बोलेरो कैंपर सवार नेवल टिकरी तहसील चौपाल हिमाचल प्रदेश से विकासनगर की ओर आ रहे थे। तभी वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

तीन लोगों की दर्दनाक मौत

घटना की सूचना एसडीआरएफ की टीम को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहन तक पहुंची और शवों को बाहर निकाला। एसडीआरएफ के जवानों ने शवों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

मृतकों का विवरण

मृतकों की पहचान राकेश कुमार (26), सुरजीत सिंह (35) और श्याम सिंह (48) के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस हादसे की पड़ताल कर रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें