Big NewsJoshimath News In HindiUttarakhandUttarakhand Chamoli News

बद्रीनाथ हाइवे पर हुआ दर्दनाक हादसा, जेसीबी के खाई में गिरने से चालक की हुई मौत

बद्रीनाथ हाइवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। जहां पर सड़क से मलबा हटाने के दौरान जेसीबी खाई में गिर गई। इस दौरान चालक की मौत हो गई।

ब्रदीनाथ हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा

बद्रीनाथ हाइवे पर सड़क से मलबा हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हाईवे पर चौड़ीकरण का काम चल रहा था। इसी दौरान सड़क से मलबा हटा रहा जेसीबी खाई में गिर गया। हादसे में चालक की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक ये हादसा बदरीनाथ हाईवे पर तैय्यां पुल के पास हुआ है।

हाईवे पर हो रहा था चौड़ीकरण का काम

बद्रीनाथ हाइवे पर कई दिनों से चौड़ीकरण का काम हो रहा था। सड़क के चौड़ीकरण के दौरान ही ये हादसा हो गया। मिसी जानकारी के मुताबिक हादसे में जेसीबी के चालक अवदेश सिंह पुत्र हरी सिंह ( 26) की मौत हो गई। मृतक आगरा उत्तरप्रदेश का रहने वाला था।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें