Nainital NewsHighlight

हल्द्वानी : हाईटेक CCTV कैमरों से की जा रही ट्रैफिक की निगरानी, कंट्रोल रूम से दिए जाते हैं निर्देश

कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में अब नैनीताल पुलिस हाईटेक सीसीटीवी कैमरों से निगरानी कर रही है। शहर में बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था को लाउडस्पीकर से नियंत्रित किया जा रहा है।

शहर में कई जगह लगाए हैं लाउडस्पीकर

बता दें नैनीताल पुलिस ने ट्रैफिक को काबू करने के लिए सीसीटीवी कैमरे के साथ ही शहर में कई जगह लाउडस्पीकर भी लगाए हैं। जिससे यातायात व्यवस्था को सुचारु किया जा रहा है।

हाईटेक CCTV कैमरों से की जा रही ट्रैफिक की निगरानी

सीसीटीवी कैमरों की मदद से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी कार्यवाही की जा रही है। एसएसपी प्रहलाद मीणा ने बताया की क्राइम को कंट्रोल करने के साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु करने में सीसीटीवी कैमरे के साथ ही लाउडस्पीकर बेहद कारगर साबित हो रहे हैं।

CCTV से मॉनिटरिंग कर लाउडस्पीकर से दिए जाते हैं निर्देश

एसएसपी प्रहलाद मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि सिटी कंट्रोल रूम से इसकी मॉनीटरिंग के लिए एक अलग टीम गठित की गई है। यह टीम 24 घंटे सीसीटीवी से मॉनिटरिंग कर लाउडस्पीकर पर लोगों को जानकारियां भी देती है। इसके साथ ही पुलिस ने लोगों से नियमों का पालन करने की भी अपील की है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें