Big NewsDehradun News

देहरादून में ट्रैफिक डाइवर्जन लागू, पढ़ लीजिए वरना हो सकती मुश्किल

देहरादून में ट्रैफिक डाइवर्जन प्लान जारी कर दिया है। पुलिस ने ये प्लान रविवार के लिए जारी किया है। दरअसल शहर में कल दो बड़ी रैलियां निकाली जानी हैं। ऐसे में शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को संभालना पुलिस के लिए मुश्किल हो सकता है। यही नहीं कल रविवार भी है और बाजारों में भीड़ रहती है। ऐसे में पुलिस ने रूट डाइवर्ट किया है। अगर कल आप राजपुर रोड, परेड ग्राउंड या इसके आसपास से निकल रहें हैं तो ट्रैफिक रूट देख कर ही निकलें।

शहर में दिनांक 24/12/2023 को प्रस्तावित मूल निवास स्वाभिमान रैली तथा युवा पद यात्रा के दृष्टिगत यातायात / डायवर्ट / पार्किंग प्लान निम्नवत रहेगा –

मूल निवास स्वाभिमान रैली रुट – परेड ग्राउण्ड – कान्वेन्ट स्लूक तिराहा – एसबीआई चौक – बुद्धा चौक – दून अस्पताल – आईजी कट – शहीद स्मारक । रैली का प्रस्तावित समय – 10.00 से 11.00 के मध्य ।

यहां होगी पार्किंग व्यवस्था

मंगला देवी इन्टर कॉलेज ।

लार्ड वैंकटेश्वर

युवा पद यात्रा रुट – पवेलियन ग्राउण्ड – दर्शनलाल चौक – राजपुर रोड – दिलाराम चौक – न्यू कैन्ट रोड – हाथीबडकला सर्वे मैदान तक । रैली का प्रस्तावित समय – 11.00 से 13.00 के मध्य ।
पार्किंग व्यवस्था –

रेंजर्स ग्राउण्ड ।

श्री निवास वैडिंग प्वाईंट ।

सर्वे ऑफ इण्डिया हाथीवडकला ग्राउण्ड (बस / Magic हेतु)
डायवर्जन प्लान –
राजपुर रोड / चकराता रोड / गांधी रोड पर यातायात दबाव के दृष्टिगत अन्य वैकल्पिक मार्गों की ओर डायवर्जन काय जा सकत है ।
विक्रमों / e-rickshaw के लिये डायवर्ट व्यवस्था

02 नम्बर रूट (रायपुर रूट) के समस्त विक्रम / मैजिक सहस्त्रधारा क्रासिंग से वापस भेजे जायेगें ।

03 नम्बर रूट(धर्मपुर रूट) के समस्त विक्रम / मैजिक रेसकोर्स चौक की ओर से वापस भेजे जायेगें

05 नम्बर रूट(आई0एस0बी0टी रूट), 08 नम्बर रूट (कांवली रूट) के समस्त विक्रम / मैजिक रेलवे गेट से वापस भेजे जायेगें

प्रेमनगर रुट के समस्त विक्रम / मैजिक बिन्दाल तिराहा से वापस भेजे जायेंगे ।

राजपुर रुट के विक्रम / मैजिक बहल चौक से सचिवालय कट, राजपुर रोड से यू-टर्न लेकर वापस भेजे जायेंगे ।
सिटी बसों के लिये डायवर्ट व्यवस्था

आईएसबीटी से राजपुर रोड की ओर जाने वाली सिटी बसें दर्शनलाल चौक से घण्टाघर होते हुए राजपुर की ओर जायेंगी ।

रिस्पना की ओर से आने वाली सिटी बसें तहसील चौक से वापस दून चौक से एमकेपी चौक से आराघर को ओर वापस भेजी जायेंगी ।

रायपुर रोड से आने वाली सिटी बसें सहस्त्रधारा क्रांसिग से सहसधारा रोड से आईटी पार्क से राजपुर रोड घंटाघर से भेजी जायेंगी ।
पुलिस ने की अपील

अनुरोध / अपील – अतः देहरादून शहर की सम्भ्रांत जनता से अनुरोध / अपील है कि अपने गंतव्य स्थल तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करते हुए यातायात व्यवस्था बनाये रखने में जनपद पुलिस को अपना सहयोग प्रदान करें ।
2. इसके अतिरिक्त रविवार में आयोजित होने वाली परीक्षा के दृष्टिगत परीक्षार्थियों से अनुरोध है कि अपने – अपने परीक्षा केन्द्रो पर समय से पूर्व रवाना होने का कष्ट करें ।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें