Dehradun NewsBig News

अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली हुई हादसे का शिकार, एक युवक की मौत, किशोर घायल

प्रेमनगर में बुधवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि अन्य किशोर घायल हो गया।

ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर बीच सड़क में पलटी

मिली जानकारी के अनुसार प्रेमनगर के नकटपुर बैंड कोटरा संतूर के पास ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित हो गई। बताया जा रहा नकटपुर बैंड के पास ढलान पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बीच सड़क में पलट गया।

ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से एक युवक की मौत

हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि किशोर घायल हो गया। किशोर को इलाज के लिए उप जिला चिकित्सालय प्रेमनगर लाया गया है। जहां से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें