National

दिल्ली में जहरीली हवा, लागू हुआ GRAP-4, इन चीजों पर रहेगा बैन

आज से दिल्ली में ग्रैप-4 लागू हो गया है। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली का हाल काफी बुरा हो रखा है। दिल्ली का औसत एक्यूआई 481 दर्ज किया गया है। दिल्ली के साथ नोएडा का भी हाल काफी बुरा बना हुआ है। नोएडा में औसत एक्यूआई 384, गाजियाबाद में 400, गुरुग्राम में 446 और फरीदाबाद में एक्यूआई 320 रहा है।

क्या- क्या रहेगा बंद

  • आज से दिल्ली में 10वीं और 12वीं क्लास के अलावा सभी स्टूडेंट्स के लिए ऑफलाइन क्लासेस बंद कर दी गई है। इसके अलावा और भी प्रतिबंद रहेंगे।
  • आवश्यक सेवाओं से जुड़े सभी CNG-इलेक्ट्रिक ट्रकों को छोड़कर बाकी ट्रकों की एंट्री पर दिल्ली में रोक।
  • रजिस्टर्ड डीजल से चलने वाली सामान ढोने वाली गाड़ियों पर प्रतिबंध
  • सार्वजनिक निर्माण कार्यों और तोड़फोड़ पर अस्थायी रोक।
  • 10वीं और 12वीं क्लास को छोड़कर बाकी की सभी क्लासें ऑनलाइन होंगी।

लोगों को हो रही समस्याएं

दिल्ली NCR में फैले स्मॉग की वजह से फेफड़ों से संबंधित बीमारियां लोगों में फैल रही है। लोगों को आंखों में जलन हो रही है। गले में दर्द की शिकायत हो रही है। डॉक्टर्स की शिकायत पर बीमारियों से बचने के लिए घर से बाहर जाने के लिए बच्चों को मना किया गया है। घर के अंदर खिड़की और दरवाजे बंद रखें और गुनगुना पानी पीएं।

Back to top button