Dehradun NewsBig News

राजस्थान से आए पर्यटक हुए हादसे का शिकार, ओवरटेक करने के चलते हुए हादसा, तीन लोग घायल

मसूरी रोड पर कुठालगेट से आगे शिव मंदिर पर राजस्थान से आए पर्यटकों की कार हादसे का शिकार हो गई. हादसे में तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं. सभी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

राजस्थान से आए पर्यटक हुए हादसे का शिकार

वाहन सवार राजस्थान के गंगानगर के निवासी बताए जा रहे हैं. जो तीन वाहनों के काफिले को लेकर मसूरी आए हुए थे. पूछताछ पर पता चल कि अपने ही काफिले की गाड़ी को ओवरटेक करने के कारण शार्प मोड पर एक्सीडेंट हो गया है. घटना की सूचना पर तत्काल राजपुर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए घायल लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल भिजवाया.

तीन पर्यटक घायल

पूछताछ में पता चला कि वाहन चालक को पहाड़ी क्षेत्र में ड्राइविंग का अनुभव भी कम है. जिसके चलते ये हादसा हो गया. हादसे की सूचना मिलने के बाद देहरदून के एसएसपी अजय सिंह ने भी अस्पताल में जाकर घायल पर्यटकों का हाल जाना. फिलहाल सभी लोग खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें