UttarakhandBig NewsHaridwar News

गाजियाबाद से हरिद्वार घूमने आए थे पर्यटक, मां की आंख लगते ही गोद से किया बच्चा चोरी, पुलिस जांच में जुटी

गाजियाबाद से हरिद्वार घूमने आई महिला पर्यटक का सात माह का बच्चा चोरी होने की खबर सामने आ रही है। घटना के बाद से पुलिस मासूम की तलाश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार एक संदिग्ध महिला का हुलिया जुटाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

मां की गोद से सात माह का बच्चा गायब

मिली जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के विजयनगर से एक परिवार पांच दिन पहले हरिद्वार घूमने आया था। शनिवार रात पूरा परिवार सिटी कंट्रोल रूम के पास स्थित ऊर्जा निगम कार्यालय परिसर में बैठे हुए थे। जिस दौरान सभी की आंख लग गई। इस दौरान रेखा नाम की महिला की गोद में उसका सात माह का बच्चा सो रहा था। जिसका किसी ने अपहरण कर लिया। सुबह चार बजे जब महिला की आंख खुली तो बच्चा गायब मिला।

पुलिस ने शुरू की बच्चे की तलाश

पहले तो सभी ने आसपास बच्चे की तलाश की। बच्चा कही नहीं मिलने पर परिजनों की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर पहले हरिद्वार के रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डा समेत अन्य जगह तलाश की। मामले को लेकर सोमवार को पुलिस ने चार अलग-अलग टीमों को दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश रवाना कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक मामले को लेकर एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही बच्चे को बरामद कर लिया जाएगा और एक संदिग्ध महिला का हुलिया जुटाने के लिए भी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें