Dehradun NewsBig News
दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया पर्यटक गंगा में डूबा, रेस्क्यू जारी

दिल्ली से ऋषिकेश अपने दोस्तों के साथ घूमने आया पर्यटक गंगा में डूब गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल पर्यटक का रेस्क्यू जारी है।
ऋषिकेश घूमने आया पर्यटक गंगा में डूबा
मिली जानकारी के अनुसार ऋषिकेश रामझूला के पास दिल्ली का एक पर्यटक गंगा में डूब गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम और एसडीआरएफ के जवान युवक की तलाश में लगी हुई है।
दोस्तों के साथ घूमने आया था पर्यटक
पर्यटक की पहचान मोहन पाल (30) निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है मोहन पाल अपने चार दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। फिलहाल पर्यटक का रेस्क्यू अभियान जारी है।