Dehradunhighlight

दोस्तों के साथ सहस्रधारा घूमने आया था पर्यटक, डूबने से हुई मौत, पुलिस ने शव किया बरामद

राजस्थान से सहस्त्रधारा घूमने आए पर्यटक की नदी में नहाने के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है पर्यटक का नहाने के दौरान पैर फिसल गया। जिससे युवक पानी के तेज बहाव में बह गया।

सहस्रधारा घूमने आए पर्यटक की डूबने से मौत

पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम को सहस्रधारा में युवक के डूबने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक नदी में डूबे युवक को उसके साथी इलाज के लिए अस्पताल ले जा चुके थे। जहां चिकित्सको ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव किया बरामद

मृतक की पहचान कालूराम (35) पुत्र जुमाराम निवासी चुरु राजस्थान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कालूराम अपने साथियों के साथ घूमने सहत्रधारा आया हुआ था। नहाते के दौरान युवक का पैर फिसल गया जिससे वह नदी के तेज बहाव में बह गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button