Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : गहने, रुपये लिए और फिर शादी से मुकर गया युवक

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: राजधानी में एक चौंकाने वाला मामले सामने आया हैं एक युवती की शादी तय हो गई थी। युवक ने लड़की वालों से गहने और सामान खरीदने के लिए पैसे भी ले लिए थे। लेकिन, जब शादी का दिन तय करने की बात आई तो वो शादी करने से मुकर गया। लड़की वालों ने लड़के और परिजनों के खिलाफ शिकायत की है।

शहर कोतवाली पुलिस ने युवक, उसकी माता-पिता और एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। डीजीपी को दी शिकायत में अंसारी मार्ग निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी बेटी की शादी अलीगढ़ के गुरु रामदास नगर निवासी रतनेश सिंह के साथ तय हुई थी। रतनेश ने खुद को साफ्टवेयर इंजीनियर बताया और 18 अप्रैल को देहरादून में सगाई की।

शादी की तिथि छह मई 2019 को तय हुई। शिकायतकर्ता ने बताया कि सगाई के दौरान उन्होंने लड़के पक्ष को 51 हजार रुपये नकद, सोने की चेन व अंगूठी दी। रतनेश उसके पिता महाराज सिंह और माता सुधा चौहान ने शादी से पहले अपनी पसंद का घरेलू सामान खरीदने के लिए तीन लाख रुपये मांगे। उन्होंने तीन लाख रुपये दे दिए। शादी के लिए सहस्रधारा रोड स्थित एक रिसोर्ट बुक किया गया।

शादी के कार्ड बंट जाने के बाद नौ मार्च 2019 को रतनेश सिंह और उसके स्वजन ने छह लाख नकद, सभी के लिए सोने के गहने व अंगूठी की मांग की। जब युवती के स्वजन ने देने में असमर्थता जताई तो आरोपितों ने शादी से इन्कार कर दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उनकी बेटी ने रतनेश से बात की तो उसने कहा कि वह पहले से शादीशुदा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें