Big NewsUttarakhand

कल केंद्रीय वित्त मंत्री तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगी उत्तराखंड, बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के करेंगी दर्शन

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेगी। उनके दौरे को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है।

केंद्रीय मंत्री तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचेगी उत्तराखंड

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार को देहरादून पहुचेंगी। रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन यानी 28 अक्टूबर को वो केदारनाथ जाएगी। बाबा केदार का आशीर्वाद लेने के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री जोशीमठ में संस्कृत विद्यालय के छात्रों से संवाद करेंगी।

बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के करेंगी दर्शन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अगले दिन यानी 29 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री बदरीनाथ धाम जाएगी। भगवान बद्री-विशाल का आर्शीवाद लेने के बाद मंत्री का माणा गांव जाने का कार्यक्रम है। बता दें पिछले कुछ दिनों से कई बड़े मंत्रियों के आने का सिलसिला जारी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें