Big NewsDehradun News

आज से सस्ता मिलेगा टमाटर, इन जगहों पर लगेंगे चार काउंटर, पढ़ें पूरी जानकारी

देश में इन दिनों टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं। देश के ज्यादातर राज्यों में टमाटर के दामों ने शतक मार दिया है। उत्तराखंड में भी टमाटर सौ का आंकड़ा पार कर चुका है। लेकिन आज से उत्तराखंड में देहरादून, रूड़की और ऋषिकेश में टमाटर सस्ता मिलेगा।

यहां मिलेगा सस्ता टमाटर

राजधानी दून में आज लोगों को राहत की सांस लेने को मिलेगी। दून में निरंजनपुर सब्जी मंडी में सस्ते टमाटर दिए जाएंगे। यहां पर सस्ते टमाटर के काउंटर लगाए जाएंगे। इन काउंटरों पर चार घंटे के लिए टमाटर सस्ते दामों पर बेचे जाएंगे।

dehradun

50 से 70 रुपये प्रति किलो मिलेगा टमाटर

आज से लगने वाले इन काउंटरों पर आम जनता को 50 से 70 रुपये प्रति किलो के हिसाब टमाटर मिलेगा। इन काउंटरों पर एक व्यक्ति को दो किलो टमाटर दिया जाएगा। देहरादून में निरंजनपुर सब्जी मंडी से सस्ते टमाटर  मिलेगा। जबकि ऋषिकेश और रुड़की में भी मंडी में काउंटर लगाकर सस्ते टमाटर लोगों को बेचे जाएंगे।

dehradun

सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक खरीद सकते हैं टमाटर

टमाटर के बढ़ते दामों ने आम आदमी के बजट को गड़बड़ कर दिया था। इसके बीच कम दामों पर टामटर मिलने से लोगों को थोड़ा राहत मिलेगी। टमाटर के बढ़ते दाम के संबंध में कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचिव विजय थपलियाल ने शुक्रवार को थोक विक्रेताओं और क्षेत्रीय कार्मिकों के साथ बैठक की। इस बैठक में ही ये फैसला लिया गया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें