UttarakhandBig NewsDehradun News

खुद को बताया होटल का मालिक, युवक निकला केरल का मजदूर, शादी का झांसा देकर करने लगा ये डिमांड

एक धर्म विशेष के युवक ने दूसरे धर्म की युवती से इंस्टाग्राम में अपना धर्म और व्यवसाय बदलकर दोस्ती कर प्रेम जाल में फंसाया। जब लड़की तैयार हो गई तो युवक ने शादी के लिए उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। जब युवती ने इसका विरोध किया तो युवक उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। युवती के पिता ने मामले को लेकर कोतवाली में तहरीर दी है।

इंस्टाग्राम पर झूठ बोलकर की दोस्ती

जानकारी के अनुसार कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि आरोपी फैजान निवासी मेंहूवाला खालसा ने इंस्टाग्राम पर राजस्थान की एक युवती से दोस्ती की। जिसके बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदली। युवती के पिता ने युवक पर आरोप लगाया है कि युवक ने उनकी बेटी को हिन्दू धर्म का बताया और उसने युवती से गोवा में खुद का होटल होने की बात बताई। युवती युवक के झांसे में आ गई और उसने युवक से शादी करने की इच्छा जताई।

खुद को बताया होटल का मालिक करता था केरल में मजदूरी

पीड़िता के पिता जब अपनी बेटी को लेकर युवक के मेंहूवाला खालसा स्थित घर देखने पहुंचे। जहां उन्हें पता चला कि आरोपी युवक गैर हिंदू है। यह देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। आरोपी युवक ने युवती से यह बात भी छिपाई कि वह केरल में मजदूरी करता है। उसने खुद को इंटर पास बताया था। जबकि वह हाईस्कूल फेल है।

युवती पर बनाने लगा धर्म परिवर्तन का दबाव

युवती के पिता ने युवक पर आरोप लगते हुए कहा कि आरोपी युवक ने दोस्ती के दौरान युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें भी ली है। युवक अब उनकी बेटी पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा है। बेटी के विरोध करने पर वो उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। जानकारी के अनुसार कोतवाली प्रभारी ने बताया आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें