UttarakhandBig NewsHaridwar News

प्रेमी के साथ मिलकर नाबालिग ने शिक्षक पिता को उतारा था मौत के घाट, हरिद्वार से हुए दोनों गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के हाथरस में नाबालिग ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर शिक्षक पिता को मौत के घाट उतार फरार हो गई थी। नाबालिग लड़की और उसके प्रेमी को पुलिस ने हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया है।

प्रेमी के साथ मिलकर नाबालिग ने उतारा था पिता को मौत के घाट

जानकारी के मुताबिक हाथरस के नगला अलगर्जी गांव निवासी दुर्गेश कांत (47) शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक थे। बीते गुरुवार को दुर्गेश कांत ने अपनी नाबालिग बेटी को घर पर उसके प्रेमी के साथ देख लिया था। जिसके बाद दुर्गेश कांत ने अपनी बेटी को डांट लगाई।

जिस बात पर नाबालिग ने आग बबूला होकर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पिता के सिर पर चाकू से वार कर दिया। इतना ही नहीं चाकू से वार कर नाबालिग ने चाकू से अपने पिता का गला रेत हत्या कर दी।

हरिद्वार पुलिस ने किया दोनों को गिरफ्तार

पिता की हत्या कर नाबालिग अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। पुलिस ने नाबालिग और उसके प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी। बुधवार को हरिद्वार पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। सूचना पाकर हाथरस से पुलिस टीम हरिद्वार पहुंची और दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर ले लिया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें