शासन से आज की बड़ी खबर सामने आ रही है। धामी सरकार ने गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार को सेवा विस्तार दे दिया है। गढ़वाल कमिश्नर आज रिटायर होने वाले थे।
गढ़वाल कमिश्नर को मिला सेवा विस्तार
गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार को धामी सरकार ने सेवा विस्तार दे दिया है। सरकार उन्हें तीन महीने का सेवा विस्तार दिया है। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को देखते हुए धामी सरकार ने सुशील कुमार को तीन महीने का सेवा विस्तार दिया है।
आज रिटायर हो थे सुशील कुमार
गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार आज रिटायर होने वाले थे। लेकिन सरकार ने उन्हें सेवा विस्तार दे दिया है। उत्तराखंड शासन ने गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार के तीन महीने के सेवा विस्तार का आदेश जारी कर दिया है।