Uttarkashi NewsBig News

आज शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट, मंदिर प्रबंधन की तैयारियां पूरी

गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए आज यानी अन्नकूट के पावन अवसर पर बंद हो जाएंगे। मंदिर प्रबंधन की ओर से कपाट बंद करने की तैयारियां पूरी कर ली गई है।

आज शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट

गंगोत्री धाम को फूलों से सजाया गया है। मंगलवार दोपहर 11:45 बजे गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने का शुभ मुहूर्त है। देश-विदेश से आए श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन कर उनके शीतकालीन प्रवास उखीमठ (मुखवा) में कर सकेंगे।

चारधामों के कपाट बंद करने की तैयारियां शुरू

शीतकाल के लिए चारधामों के कपाट बंद करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सबसे पहले गंगोत्री धाम के कपाट आज विधि-विधान के साथ बंद होंगे। जबकि 15 नवंबर को बाबा केदार और यमुनोत्री मंदिर के कपाट विधि विधान से बंद किए जाएंगे। वहीं बदरीनाथ धाम के कपाट 18 नवंबर को बंद होंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें