Dehradun NewsHighlight

डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि आज, सीएम धामी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

आज डॉक्टर भीमराव रामजी आंबेडकर की पुण्यतिथि है. जिन्हें हम सब डॉक्टर बाबा साहब आंबेडकर के नाम से भी जानते हैं. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की.

सीएम धामी ने दी डॉ. भीमराव को श्रद्धांजलि

सीएम धामी ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्य तिथि पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. सीएम ने कहा कि भारतीय संविधान के शिल्पकार, महान समाज सुधारक, भारत रत्न से अलंकृत बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, समानता और सामाजिक न्याय की अद्वितीय मिसाल है. हमें उनके आदर्शों पर चलकर एक समतामूलक समाज के निर्माण का संकल्प लेना होगा.

संविधान के जनक हैं डॉ भीमराव

डॉ भीमराव आंबेडकर को संविधान का जनक कहा जाता है. 6 दिसंबर 1956 को उनकी मृत्यु हुई थी. हर साल 6 दिसंबर के दिन बाबा साहब अंबेडकर की पुण्यतिथि को महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें