Dehradun NewsHighlight

गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने के लिए BBA का छात्र बना चोर, चुरा ली बाइक, अब हुआ गिरफ्तार

गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने के लिए BBA का छात्र चोर बन गया। युवक को परिजनों द्वारा दिलाई गई स्प्लेंडर मोटर साईकिल पसंद नहीं आई। जिसके कारण छात्र ने रायपुर क्षेत्र से यामाहा R1-5 चुरा ली। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर चुराई बाइक को भी बरामद कर लिया है।

गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने के लिए चुराई थी बाइक

युवक की पहचान अर्पित कुमार पुत्र अमित कुमार निवासी बिजनौर के रूप में हुई है। मामले को लेकर 16 दिसंबर 2022 को विनीत तोमर पुत्र सतीश तोमर निवासी कैडिट डिफेंस एकेडमी रायपुर ने पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

CCTV की मदद से आरोपित तक पहुंची पुलिस

पुलिस टीम ने घटनास्थल के आस-पास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को चैकिंग के दौरान सहस्त्रधारा रोड़ मयूर विहार से घटना को अंजाम देने वाले युवक को बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया है

BBA का छात्र है युवक

युवक ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह देहरादून में स्थित निजी संस्थान में BBA का छात्र है। हाल फिलहाल युवक डांडा खुदानेवाला में किराये के मकान में रहता है। युवक के परिजनों ने उसे स्प्लेंडर मोटर साईकिल दी है, पर उसके दोस्तो के पास मंहगी महंगी मोटर साईकिल थी ।

युवक ने बताया कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने के लिए यामाहा R1-5 को चोरी किया था और अपने गांव बिजनौर ले गया। बिजनौर में युवक ने चोरी की बाइक की नम्बर प्लेट हटाकर कुछ समय बाद देहरादून ले आया और चलाने लगा। पुलिस ने युवक को अरेस्ट कर लिया है ।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें