Dehradun News

TIKI की मून फैमिली संस्था ने बच्चों को बांटे गिफ्ट, दी ये सौगात

tiki

देहरादून में टीकी की मून फैमली संस्था अनाथ आश्रम के बच्चों को खाद्य सामग्री वितरित की है। टिकी संस्था के सदस्यों ने बच्चों के साथ न सिर्फ समय बिताया बल्कि उनके साथ कई गेम्स भी खेले।

गौरतलब है कि टिकी मून फैमिली हमेशा से जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आता रहता है। इसी के तहत टिकी मून फैमिली की ओर से अनाथ आश्रम में रहने वाले तकरीबन 30 बच्चों के साथ अपना समय बिताया। इस दौरान बच्चों को न सिर्फ कई विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी बल्कि उनके साथ खेला भी।

बच्चों को इस दौरान संस्था की ओर से कई गिफ्ट और खाने पीने का सामान भी दिया गया। इस मौके पर सोनिका, पारुल, रुचि, संतोष, सोनू, पीहू, मुकुल, आयुष, विभू, प्रत्यक्ष इत्यादि मौजूद रहे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें