Big NewsUttarakhand

मेलों से मन मस्तिष्क में होता है नई चेतना का संचार: ऋतु खंडूड़ी

new consciousness is transmitted in the mind: Ritu Khanduri

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने चमोली जिले के गैरसैंण स्थित मेहलचौरी में आयोजित चार दिवसीय लोक सांस्कृतिक एवं कृषि विकास मेले के तीसरे दिन बतौर मुख्यतिथि मेले में शिरकत करते हुए कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर है, जो हमारी परंपराओं को आगे बढ़ाने का काम करते है। उत्तराखंड की संस्कृति, संस्कार और धरोहर को बचाने के लिए हम सब को मिलकर काम करना होगा।

मेहलचौरी में कृषि एवं सांस्कृतिक मेले के भव्य एवं सफल आयोजन के लिए उन्होंने मेला समिति एवं क्षेत्रवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से मन मस्तिष्क में नई चेतना का संचार होता है और साथ ही हमें अपनी संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। मेले हमें मनोरंजन के साथ कुछ ना कुछ सीख भी दे कर जाते है।

पारंपरिक वाद्य यंत्रों से किया स्वागत

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण के मेहलचौरी गैरसैंण में आयोजित चार दिवसीय लोक सांस्कृतिक एवं कृषि विकास मेले में पहुंचने पर मेला समिति ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ फूल मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। पारंपरिक वेशभूषा में उपस्थित क्षेत्रीय महिलाओं ने लोक गीतों के साथ पुष्प वर्षा कर विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में कृषि के विकास के लिए निरतंर अच्छा काम हो रहा है। अब समय आ गया है कि हम टैक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर कृषि को मॉडल के रूप में अपनाए। कैश क्रॉप के माध्यम से किसानों को अच्छा फायदा मिल सकता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में भी सरकार निरतंर अच्छा काम कर रही है। ऋतु भूषण खंडूड़ी ने कहा कि ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के विकास के लिए सरकार ने जो अभूतपूर्व कार्य किए हैं, उसे आगे और गति प्रदान की जाएगी। जनभावनाओं के अनुरूप गैरसैंण का स्थाई विकास किया जा रहा है।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम से प्रभावित होकर विधानसभा अध्यक्ष ने बच्चों को भी बधाई दी। वहीं गढ़ रत्न नरेन्द्र सिंह नेगी ने अपने गीतों पर लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने रस्सा कस्सी प्रतियोगिता का उद्घाटन भी किया। मेला समिति ने विधानसभा अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह, पहाड़ी उत्पादों की टोकरी व अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभार व्यक्त किया।

इस मौक़े पर कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, ब्लाक प्रमुख शशि फरस्वान, मेला अध्यक्ष सुरेश बिष्ट, गढ रत्न नरेन्द्र सिंह नेगी आदि सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक व बड़ी संख्या में मेलार्थी मौजूद रहे।

Back to top button