Haridwar NewsHighlight

परिजनों से नाराज होकर मुंबई चली गई तीन किशोरियां, पुलिस ने इस हालत में किया बरामद

परिजनों से नाराज होकर हरिद्वार निवासी दो सगी बहनों समेत तीन नाबालिक रोजगार की तलाश में मुम्बई चली गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीनों नबालिकों को मुंबई से बरामद कर सकुशल उनके परिजनों को सौंप दिया है।

परिजनों ने दी पुलिस को तहरीर

मामला हरिद्वार कोतवाली की खडखड़ी चौकी क्षेत्र का है। जहां 2 सगी बहनों सहित तीन नाबालिक बच्चियां घर से नाराज होकर अपने सपनों की उड़ान लिए रोजगार की तलाश में ट्रेन में सवार हो गई। मामले को लेकर दोनों किशोरियों के पिता अपनी दोनों बच्चियों ओर उसकी सहेली के गुम होने की शिकायत लेकर चौकी पहुंचे।

मामले का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर बच्चियों की तलाश में जुट गई। बच्चियों की सहेली द्वारा मां का फोन ले जाने की जानकारी होते ही पुलिस टीम द्वारा मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर बच्चियों तक पहुंचने का प्रयास किया गया। लेकिन लोकेशन लगातार जंप होने के कारण किशोरियां पुलिस की पहुंच से बाहर होती गई।

मुंबई से किया बरामद

बच्चियों की लोकेशन फरीदाबाद रेलवे स्टेशन, वडोदरा, गुजरात, सूरत, विरार, पालघर मिली जिससे बच्चियों के ट्रेन में होने की आशंका जताई गई। जिसपर हरिद्वार पुलिस द्वारा बांद्रा जाने वाली ट्रेन की जानकारी की गई ट्रेन की लोकेशन और बच्चियों की लोकेशन मैच होने पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल जीआरपी व महाराष्ट्र पुलिस से संपर्क किया।

जीआरपी/आरपीएफ से संपर्क करने पर ट्रेन में ड्यूटीरत महिला सब इंस्पेक्टर से संपर्क कर तीनों बच्चियों के बारे में जानकारी देते हुए बच्चियों की फोटो व्हाट्सएप की गई। जिसपर महिला सब इंस्पेक्टर द्वारा तत्काल पूरी ट्रेन की तलाशी लेकर उक्त तीनों बच्चियों को सकुशल बरामद किया गया। जिस पर पुलिस की टीम द्वारा तत्काल पहुंच कर तीनों नाबालिकों को सकुशल वापस लाया गया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें