UttarakhandDehradun News

तीन महीने की गर्भवती की संदिग्ध हालात में मौत, ससुराल पक्ष पर लगे प्रताड़ित करने के आरोप

देहरादून के वसंत विहार क्षेत्र में महिला की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। महिला का शव संदिग्ध हालत में पानी की हौज में पड़ा मिला। एक तरफ ससुराल पक्ष इस दुर्घटना बता रहे हैं।

मामले को लेकर महिला के भाई ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

पानी की हौज में मिला महिला का शव

जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम आकांक्षा भंडारी (28) निवासी वसंत विहार की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस ने बताया कि मृतका की सास ने पूछताछ में बताया कि आकांक्षा घर में नहीं मिल रही थी। जब उसकी तलाश की तो वह घर में बनी पानी की हौज में पड़ी मिली।

जिसके बाद आकांक्षा के पति अनिरुद्ध भंडारी और ननद ने उसे वहां से बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि आकांक्षा और अनिरुद्ध की शादी दो साल पहले हुई थी। आकांशा तीन माह की गर्भवती थी। घटना कि सूचना पाकर आकांशा के मायके वाले भी वहां पहुंचे।

ससुराल पक्ष पर लगाए प्रताड़ित करने के आरोप

आकांशा के परिजनों ने उसके ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग आकांक्षा को दहेज के लिए परेशान करते थे। इसके साथ ही किसी पड़ोसी से भी बात नहीं करने देते थे।

मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मृतका के पति अनिरुद्ध को गिरफ्तार कर लिया है। एसएचओ वसंत विहार होशियार सिंह ने बताया कि बुधवार को अनिरुद्ध भंडारी को न्यायलय में पेश किया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें