Dehradun NewsHighlight

कालसी में हादसा, खाई में गिरी कार, तीन की मौत

ROAD ACCIDENT IN KALSIत्यूणी में हुए एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। एसडीआरएफ ने तीनों शवों को खाई से निकाल लिया है।

बताया जा रहा है कि कालसी थाने को इच्छाडी बांध से करीब 6 किमी त्यूणी की तरफ एक वाहन के खाई में गिरे होने की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद मौके पर एसडीआरएफ और पुलिस पहुंची। मौके पर लाल रंग की ब्रेजा गाड़ी संख्या HP08A3768 खाई में टोंस नदी की ओर गिरी दिखी।

सीएम धामी ने खटीमा गोलीकांड के शहीदों को किया नमन

खाई में उतरने के बाद एसडीआरएफ को गाड़ी के पास दो लोगों के शव दिखाई दिए। वहीं एक शव गाड़ी से बरामद हुआ। एसडीआरएफ ने तीनों शवों को खाई से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को सुपुर्द कर दिया।

पुलिस के मुताबिक गाड़ी में तीन ही लोगों के सवार होने की पुष्टि हुई हई है। ये सभी रात में विकासनगर से सामान लेकर हिमाचल की ओर बढ़े थे। तभी ये हादसा हो गया। जिस जगह ये हादसा हुआ वहां आसपास कोई बस्ती नहीं है ऐसे में इस घटना के बारे में किसी को जानकारी नहीं मिल सकी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें