UttarakhandBig News

खेल मंत्री रेखा आर्या का बड़ा ऐलान, राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को मिलेगा आरक्षण

खेल मंत्री रेखा आर्या ने आज देहरादून में आयोजित जनपद स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया. बता दें महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित इस खेल महाकुंभ में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के अंतर्गत 1100 के क़रीब बालिकाएं प्रतिभाग कर रही हैं.

खिलाड़ियों को मिल रही वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

मंत्री ने कहा कि आज हमारी सरकार प्रदेश खिलाड़ियों को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है. मंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए नए और विकसित मैदान बनाए जा रहे हैं, उनकी ट्रेनिंग के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं और सरकारी नौकरियों में भी खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जा रही है.

राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को मिलेगा आरक्षण

खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों के हित में एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अब से खेल महाकुंभ के अंतर्गत, राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को भी खिलाड़ियों को मिलने वाले 4% आरक्षण से जोड़ा जाएगा. उन्होंने बताया कि इसके लिए विभाग के द्वारा प्रस्ताव भी तैयार कर लिया गया है. जल्द ही इसे लागू भी कर दिया जाएगा.

राष्ट्रीय खेलों की तैयारी को परखा

मंत्री ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर में, राष्ट्रीय खेलों के लिए तैयार हो रहे वेन्यूज का भी निरिक्षण किया. इसमें मंत्री ने शूटिंग रेंज, बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल, बास्केटबाल कोर्ट और घुड़सवारी के लिए तैयार किए जा रहे ट्रैक का मुआयना किया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को शेष बच गए कार्यों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें