चारधाम यात्रा ने इस बार नया रिकॉर्ड बनाया है। इस साल चारधाम यात्रा में देश दुनिया से 56 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं आए। इसके साथ ही इस बार हेमकुंड साहिब की यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड बना है।
चारधाम यात्रा में बना नया रिकॉर्ड
चारधाम यात्रा में इस बार 56 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। जिसने चारधाम यात्रा के पुराने सभी रिकॉर्डस को धवस्त कर दिया है। चारधाम में सबसे ज्यादा 19.61 लाख श्रद्धालुओं ने केदारनाथ धाम में दर्शन किए। बता दें कि सरकार को इस बार चारधाम यात्रा में 50 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद थी लेकिन श्रद्धालुओं की संख्या ने ये आंकड़ा भी पार कर दिया।
22 अप्रैल से 18 नवंबर तक चली चारधाम यात्रा
आपको बता दें कि इस साल चार धाम यात्रा की शुरूआत 22 अप्रैल से हुई थी। जो कि 18 नवंबर तक चली। शनिवार को बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ ही चारधाम यात्रा का भी समापन हो गया। इस साल लगभग 75 लाख तीर्थयात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण कराया था। इसमें केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब में 56.13 लाख से ज्यादा ने दर्शन किए।
साल 2022 में 46.29 लाख श्रद्धालुओं ने किए थे दर्शन
साल 2022 में चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में 46.29 लाख श्रद्धालु पहुंचे थे। जबकि इस से पहले साल 2021 और साल 2020 में कोविड काल में चारधाम यात्रा पूर्ण रूप से संचालित नहीं हो पाई थी। जिस कारण 2021 में 5.29 लाख और 2020 में मात्र 3.30 लाख तीर्थयात्री पहुंचे थे।