National

इस राज्य की हो सकती है तीन राजधानियां, जानिए क्या है कारण?

Breaking uttarakhand newsआंध्र प्रदेश में संभवत: तीन राजधानियां बन सकती हैं। जी हां इसकी जानकारी खुद आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी नेजी है. उन्होंने मंगलवार को विधानसभा में राजधानी पर हुई चर्चा के दौरान सीएम जगन ने अधिकारों के विकेंद्रीकरण पर जोर देते हुए कहा कि हमें यह सोच बदलनी चाहिए कि राजधानी एक ही जगह होनी चाहिए,क्योंकि दक्षिण अफ्रीका जैसे देश में भी तीन राजधानियां हैं।

मुख्यमंत्री वाईएस जगन ने कहा कि एपी में भी संभवत: तीन राजधानियां बन सकती हैं। विशाखापटनम में एग्जिक्यूटिव कैपिटल, कर्नूल में ज्यूडिशियल कैपिटल और अमरावती में लेजिस्लेटिव कैपिटल बन सकती है। ज्यूडिशियल कैपिटल एकतरफ, तो दूसरी तरफ एग्जिक्यूटिव कैपिटल और अमरावती में लेजिस्लेटिव कैपिटल हो सकती है। उन्होंने कहा कि तीन कैपिटल्स बनने जैसे हालात दिख रहे हैं और हमें इस मुद्दे पर गंभीरता से चर्चा करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि हमें सबसे पहले इस पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए कि आखिर धन कहां से आ रहा है और उसका खर्च कैसा हो रहा है। विशाखापटनम में एग्जिक्यूटिव कैपिटल स्थापित करने में कम खर्च होगा। कर्मचारियों को काम करने के लिए जरूरी सभी सुविधाएं यहां उपलब्ध हैं। यहां मेट्रो रेल की व्यवस्था होने पर काम चल जाएगा। इस तरह की सोच को गंभीरता से लेना चाहिए।

इस तरह के नई सोच के लिए विशेषज्ञों की एक समिति गठित की गई है जो विभिन्न पहलुओं पर अध्ययन कर रही है। अगले सप्ताह में कमेटी की रिपोर्ट आ जाएगी। मौजूदा परिस्थितियों में राजधानी कैसे बनने पर बेहतर रहेगा, इसपर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है।रिपोर्ट मिलने के बाद उसपर गहन चर्चा कर बेहतर निर्णय लेकर भावी पीढ़ी के कल्याण की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

Back to top button