UttarakhandBig NewsDehradun News

देहरादून: इस निजी स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, एक मेल ने मचाया हड़कंप

देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में स्थित एक निजी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद से हड़कंप मचा हुआ है। स्कूल प्रबंधन की ओर से मामले को लेकर पुलिस को इसकी शिकायत की है। सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

धमकी मिलने के बाद मचा हड़कंप

मामला भानियावाला के द प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल स्कूल का है। बताया जा रहा है कि स्कूल प्रबंधन को मेल के माध्यम से धमकी दी गई है। सूचना पर मौके पर पुलिस की टीम ने पहुंचकर तफ्तीश शुरू कर दी है। सोमवार को बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड टीम ने स्कूल पहुंचकर चेकिंग की।

धमकी मिलने के बाद पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

मेल का आईपी ऐड्रेस ट्रेस करने के लिए साइबर पुलिस जुटी हुई है। धमकी मिलने के बाद पुलिस ने स्कूल की सुरक्षा बढ़ा दी है। इसके अलावा लगातार सीसीटीवी के माधयम से पुलिस मॉनिटरिंग कर रही है। धमकी मिलने के बाद से ही स्कूल परिसर के साथ-साथ अभिभावकों में भी डर का माहौल है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें