Dehradun NewsBig News

बेरोजगार युवकों को ऐसे बनाते थे ठगी का शिकार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अगर आपको कभी फोन आए जिसमें कहा जाए Hello, This side, HR head of IBM company, this is your interview call for data entry post तो सतर्क हो जाएं, क्योंकि ये एक साइबर ठगी का प्रयास हो सकता है. हाल ही में एसटीएफ ने इस तरह ठगी करने वाले गिरह का पर्दाफाश किया है. जो बेरोजगार युवकों को बहुराष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी का झांसा देकर प्रोसेसिंग शुल्क के नाम पर पैसा ऐंठते थे.

बेरोजगार युवकों के साथ ठगी करने वाले आरोपी अरेस्ट

एसटीएफ के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि ये गिरोह IBM, HCL, Tech-Mahindra, Amazon जैसी दिग्गज कम्पनियों के नाम पर फर्जी जॉब ऑफर लेटर देकर लाखों रुपए की ठगी कर रहा था. एसटीएफ ने गिरोह के दो मुख्य सदस्य को देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र से अरेस्ट कर लिया है. आरोपियों के पास से 2 लैपटॉप, 7 प्रिएक्टिव SIM कार्ड, 12 ATM कार्ड, 7 मोबाईल फोन, 2 पासबुक और 4 वॉकी टॉकी सेट बरामद हुए हैं.

ऐसे बनाते थे ठगी का शिकार

आरोपियों की पहचान ईश्विंदर शेरगिल (30) निवासी और विवेक रावत (32) निवासी पौडी गढ़वाल के रूप में हुई है.एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि यह गिरोह दक्षिण भारतीय राज्यों के बेरोजगार युवकों को निशाना बनाता था और ऑनलाइन टेस्ट पास करवा कर उन्हें जॉब ऑफर देने का झांसा देता था, फिर विभिन्न नामों से पैसे जमा करवा दिए जाते थे. एसटीएफ अब गिरोह के अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें