ब्राज़ील के एक इंसान ने अपनी बीवियों को खुशहाल जिंदगी देने के लिए एक बेड बनवाया। ये कोई आम बेड नहीं है। ये 20 फुट लम्बा बेड है जो उन्होंने अपनी बीवियों को तौफे में दिया है। आपको बता दें की ब्राजील के साओ पाउलो (Sao Paulo) के रहने वाले आर्थर ओ उर्सो की एक या दो बीवी नहीं बल्कि छह बीवियां है।
- Advertisement -
बीवियों के आराम के लिए ही उन्होंने इतना लम्बा बेड तैयार करवाया है। इस बेड को बनाने के लिए आर्थर ओ उर्सो ने लाखों रूपए खर्च किए है।
81 लाख की कीमत में तैयार हुआ है बेड
आर्थर ओ उर्सो का बेड की लम्बाई 20 फुट है और चौड़ाई 7 फुट है। इस बेड में 950 पेंच है। इस बड़े से आलीशान बेड को तैयार करने में काफी समय लगा। बेड को तैयार होने में एक साल तीन महीने लगे। 12 लोगों ने इसे मिलकर बनाया है। इस बेड को बनाने में काफी खर्चा भी आया।
इस बेड को बनाने में 81 लाख 54 हजार रूपए लगे है। आर्थर ने इस बेड की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दी। उन्होंने इंस्टा पर तस्वीर पोस्ट की। जिसके कैप्शन में लिखा मैंने वो काम कर दिखाया है जो किसी दूसरे इंसान के लिए मुश्किल था। मैंने दुनिया का सबसे बड़ा बेड बना दिया।
- Advertisement -
जगह कम होने की वजह से बनाया बेड
मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया की उन्होंने इतना बड़ा बेड जगह की कमी की वजह से बनाया। उन्होंने बताया की उन्हें अपनी सारी बीवियों के साथ बैठने के लिए कभी सोफे तो कभी डबल बेड पर जगह बनानी पड़ती थी। इससे उन्हें काफी परेशानी होती थी।
जगह की कमी की वजह से कई बार वो जमीन पर सोए है। आगे उन्होंने कहा की वो अपनी बीवियों को खुशहाल जिंदगी देने के लिए हमेशा तैयार रहते है।
9 बीवियों से की थी शादी
ब्राज़ील में भारत की तरह एक शादी करने का कानून नहीं है। भारत में दूसरी शादी मान्य नहीं होती। लेकिन पर ब्राज़ील में ऐसा कुछ नहीं है। इधर आदमी कितनी भी शादियां कर सकता है। इस देश में ऐसा कोई कानन नहीं है। ब्राजील के आर्थर ओ उर्सो ने सबसे पहली शादी साल 2001 में लुआना से की थी। उसके बाद उन्होंने आठ बार और शादी की।
कुल मिलकर उन्होंने नौ बार शादी की थी। जिसमें से उन्होंने तीन बीवियों को तलाक दे दिया। उन्होंने हाल ही में 51 साल की ओलिंदा मारिया से शादी रचाई। ओलिंदा के अलावा उनकी 27 साल की लुआना काजाकी, 21 साल की एमिली सूजा, 24 साल की वाल्किरिया सैंटोस, 23 साल की दमियाना और 28 साल की अमांडा अल्बुक बीवियां है।