Trending

खाली घर देखकर चोरी करने पहुंचे चोर…खुद फंस गए, पुलिस से मांगनी पड़ी मदद

अक्सर फिल्मों में ऐसा दिखाया जाता है कि चोर चोरी करने जाता है लेकिन खुद ही आखिर में फंस जाता हैं। ऐसा ही एक मामला ओडिशा से सामने आ रहा है। जो किसी कॉमेडी थ्रिलर फिल्म की कहानी से कम नहीं है। यहां पर दो कथित चोर रात के अंधेरे में एक घर में चोरी करने घुसते है। हालांकि अंदर तो जैसे-तैसे चले जाते है लेकिन बाहर निकल नहीं पाते। उनके बाहर निकलने का रास्ता बंद हो गया। हालात ऐसे बने कि लोग जहां पुलिस से बचते हैं, उन्हीं चोरों ने अपनी मदद के लिए पुलिस को फोन घुमाया।

यह भी पढ़ें:दुल्हन को देख दूल्हे ने ऐसा किया डांस, शर्म से लाल हो गए बाराती, वीडियो वायरल

खाली घर देखकर चोरी करने पहुंचे चोर

दरअसल ये पूरा मामला ओडिशा की बसंती कॉलोनी का है। जहां पुलिस की माने तो दोनों आरोपी देर रात एक दो मंजिला मकान में चोरी करने जा रहे थे। उस समय घर पर कोई नहीं थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपी गेट का ताला तोड़ते है और अंदर घुस जाते है। जहां वो अलमारी से सोने-चांदी के गहने निकालते है। हालांकि इसी बीच पड़ोस में रहने वाले एक बुजुर्ग ने घर के अंदर चोरों की संदिग्ध आवाज सुनी। जिसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को इकट्ठा किया।

यह भी पढ़ें:मिठाई खाने में नाटक कर रहा था दूल्हा, दुल्हन ने जड़ दिया जोरदार चांटा फिर दूल्हे…, Video Viral

लोगों ने घर को बाहर से गेट कर दिया लॉक

अब वहां मौके पर पहुंचे लोगों ने घर का मेन गेट और छत की तरफ से जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया। जिससे आरोपी अंदर घर पर ही फंस गए। घऱ के बाहर गुस्साई भीड़ खड़ी थी। माहौल को तनावपूर्ण देख चोरों ने पुलिस को फोन घुमाना सही समझा।

फंस गए फिर पुलिस से मांगी मदद

चारों को लगा कि बाहर निकलने पर भीड़ हमला कर सकती है। ऐसे में उन्होंने 112 डॉयल कर पुलिस से मदद मांगी। इसके साथ ही चारों ने अपने परिवार वालों को भी फोन किया।

ये भी पढ़ें:- शादी है या महासंग्राम…, दूल्हा-दुल्हन के बीच तगड़ा कंपटीशन, Video देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

पुलिस ने बचाया और फिर पहुंचाया जेल

पुलिस रात करीब ढाई बजे घटनास्थल पर पहुंची। दोनों आरोपियों को घर से बाहर निकाला गया। जहां पुलिस उन्हें थाने ले गई। पुलिस ने बताया कि चोरों ने चोरी की बात कबूली है। साथ ही बताया कि चुराए हुए गहने वो घर के अंदर ही घबराहट के मारे छोड़ आए। दोनों चोरों को गिरफ्तार कर कोर्ट भेज दिया गया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें