Trending

मिठाई खाने में नाटक कर रहा था दूल्हा, दुल्हन ने जड़ दिया जोरदार चांटा फिर दूल्हे…, Video Viral

Wedding Video Viral: भारतीय शादियों में कब क्या हो जाए इस बात का अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। खुद शादी करने वाले लोगों को इसका पता नहीं होता। कभी दूल्हे की एंट्री तो कभी दुल्हन का अटपटा डांस, इन सब की वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती है। हालांकि इस बार जो वीडियो सामने आया है उसको देखकर आप हंस-हंस कर लोटपोट हो जाएंगे।

मिठाई खिलाने की रस्म में बवाल

देहात की इस शादी में मिठाई खिलाने की रस्म चल रही थी। अचानक ये रस्म कॉमेडी में बदल गई। वहां मौजूद लोग और सोशल मीडिया पर वीडियो देख लोगों की हंसी नहीं रुक रही। दूल्हा जिस अंदाज में मिठाई खाने से परहेज करता नजर आया वो देखकर दुल्हन को अच्छा नहीं लगा। जिसके बाद दुल्हन जो करती है वो देखने लायक है।

ये भी पढ़ें:- दुल्हन को देख दूल्हे ने ऐसा किया डांस, शर्म से लाल हो गए बाराती, वीडियो वायरल

रसगुल्ला खाने में नाटक कर रहा था दूल्हा Wedding Video Viral

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं। शादी की मिठाई खिलाने वाली रस्म चल रही हैं।इसी दौरान दुल्हन बड़े प्यार से दूल्हे को मिठाई खिलाती है। लेकिन दूल्हा बार-बार आनाकानी करता है और मुंह नहीं खोलता। पहले तो दुल्हन मुस्कुरा देती है और उसे समझाने की कोशिश करती है। लेकिन जब दूल्हा कुछ ज्यादा ही नखरे दिखाता है तो दुल्हन गुस्सा हो जाती है।

ये भी पढ़ें:- शादी है या महासंग्राम…, दूल्हा-दुल्हन के बीच तगड़ा कंपटीशन, Video देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

दुल्हन ने जड़ दिया जोरदार चांटा

अचानक गुस्से में दुल्हन दूल्हे को जोरदार चांटा मारती है। खास बात ये रही कि चांटा खाने के बाद भी दूल्हा बिना कुछ कहे वहां शांती से खड़ा रहता है। सभी के लिए ये पल हैरान कर देने वाला था। हालांकि हंसी मजाक वाला भी था। यही वजह है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

ये भी पढ़ें:- शादी के स्टेज पर दुल्हन के ठुमकों से सजी महफिल, लेकिन दूल्हे ने दिया ऐसा रिएक्शन…Wedding Viral Video

यूजर्स के मजेदार रिएक्शन

वीडियो पर यूजर्स मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने लिखा, “भाई को शादी से पहले ही नियम समझा दिए गए।” दूसरे ने कहा, “दूल्हे ने चांटा खाकर भी रिएक्ट नहीं किया, यही असली समझदारी है।” अन्य लिखा…”अब जिंदगी भर मिठाई समय पर खानी पड़ेगी।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें