Udham Singh Nagar NewsHighlight

दिवाली पर फायर कर फैला रहे थे दहशत, पुलिस ने किया तीन आरोपियों को अरेस्ट

उधम सिंह नगर में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे है. दीपावली पर तमंचे से फायर कर समाज में दहशत फैलाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

दिवाली पर फायर कर फैला रहे थे दहशत

रुद्रपुर की रम्पुरा पुलिस ने दीपावली के मौके पर असलहों से फायरिंग कर समाज में भय का माहौल पैदा करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल होने वाले तीन अवैध तमंचे भी बरामद कर लिए हैं.

पुलिस ने किया तीन आरोपियों को अरेस्ट

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. दीपावली जैसे त्योहार पर इस तरह की हरकतें न केवल कानून के खिलाफ हैं, बल्कि समाज की शांति को भी भंग करती हैं.

असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कार्रवाई जारी

पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें ताकि ऐसे असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जा सके.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें